फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problam frim water flow

आफत की बारिश : शहर में जलभराव से मुसीबत

Fri, 17 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
problam frim water flow
आफत की बारिश : शहर में जलभराव से मुसीबत
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों की सड़कों पर पानी भरा, घरों से निकलने में लोगों को हो रही परेशानी
जल निकासी का स्थाई समाधान निकालने नगर पालिका प्रशासन, तभी दूर होगी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। जलभराव की वजह से सबसे विकट स्थिति नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में रहने वाले लोगों की है। शहर के अधिकांश मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव है। मेंहदावल बाईपास से शहर के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पश्चिम तरफ की सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ है।

मौजूदा समय में जलभराव शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। शहर के अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाले लोग अपने दरवाजे पर खड़े होकर सड़क पर हुए जलभराव को देख रहे हैं और व्यवस्था को कोस रहे हैं। सबसे विकट स्थिति तब हो रही है, जब पैदल चलने वाले लोगों के ऊपर पहिया वाहनों और बाइकों के गुजरने की वजह से छीटे पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं गड्ढों में तब्दील सड़क में पानी भरा होने से कुछ पता नहीं चल रहा है। मेंहदावल बाईपास जाने वाले मार्ग पर कई लोग साइकिल और बाइक से गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। शहर के मोतीनगर, गोला बाजार, मुखलिसपुर चौक, बंजरिया, नेदुला, बिधियानी, घोरखल, औद्योगिक नगर, छोटी सरौली और पटखौली आदि जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश की वजह से सांप और कीड़े मकोड़ों का खतरा अलग से बना हुआ है। शहरवासी विनोद कुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, अरविंद, राम नरेश और शिव सहाय आदि ने बताया कि जलभराव की वजह से परेशानी हो रही है। 27 अगस्त को भी ऐसी ही स्थिति हुई थी। जलभराव की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों की तो रखवाली करनी पड़ रही है। जरूरी काम से ही पानी से होकर जाना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन को इसका स्थायी हल निकालना चाहिए, जिससे बार-बार ऐसी दिक्कत न हो। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके शर्मा ने बताया कि एक जगह पानी के अधिक दिन तक ठहराव से संक्रामक बीमारी फैल सकती है। गंदे पानी के सेवन से बच्चों में उल्टी-दस्त का खतरा हो सकता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे मलेरिया की बीमारी फैल सकती है। इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराना चाहिए। नगर पालिका के ईओ सुरेश मौर्य बताते हैं कि जलभराव की समस्या है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास है, लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed