{"_id":"64d27a5ab9e92302ec0a1155","slug":"private-schools-remained-closed-in-protest-against-the-arrest-of-teachers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1341-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों की गिरफ्तारी के विरोध में निजी विद्यालय रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों की गिरफ्तारी के विरोध में निजी विद्यालय रहे बंद
विज्ञापन
मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में हुई घटना के बाद शिक्षकों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले के निजी विद्यालय बंद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में एक बच्चे की मौत अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह घटना दिल दहला देने वाली है और हमारे लिए सदमे की तरह है। बच्ची का खोना बहुत निजी लगता है। साथ ही प्रधानाचार्य और शिक्षक को बेवजह गिरफ्तार करना सही नहीं है। प्रदेश के समस्त निजी विद्यालय के शिक्षक इनके साथ खड़े हैं। बिना जांच के इन शिक्षकों की गिरफ्तारी की गई, जो गलत है। इसकी जांच कराई जाए। साथ ही प्रधानाचार्य व शिक्षक को तत्काल रिहा किया जाए। नहीं तो अनिश्चित काल के लिए प्रदेश एवं देश के सभी स्कूलों को बंद कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान सतेंद्र सिंह, आके कुशवाहा, संदीप कुमार, कृष्ण मोहन, योगेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।