फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Private schools did not admit 656 children under RTE

Sant Kabir Nagar News: आरटीई के तहत निजी विद्यालयों ने 656 बच्चों का नहीं लिया प्रवेश

Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Private schools did not admit 656 children under RTE
संतकबीरनगर। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों ने 656 बच्चों का प्रवेश नहीं लिया है। जिसके बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को चेतावनी जारी की है और पांच जुलाई तक नामांकन कराकर उसकी रिपोर्ट मांगी है। अगर बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों में नहीं हुआ तो सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आरटीई के तहत चयनित बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों में कराया जाना था। लेकिन 656 बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों ने नहीं किया। इसमें बीईओ ने रूचि नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के 244, पौली के 132, बघौली के 98, हैंसर बाजार के 53, नाथनगर के 46, बेलहर कला के 31, सेमरियावां के 19, मेंहदावल के 18 और सांथा के 15 बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है। उन्होंने सभी बीईओ को शत प्रतिशत नामांकन पांच जुलाई तक कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नामांकन न होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed