फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Private hospitals will have to write registration number

Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पतालों को लिखना होगा पंजीकरण नंबर

Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals will have to write registration number
संतकबीरनगर। मरीज अवैध और वैध अस्पतालों की आसानी से पहचान कर सकें, इसके लिए बोर्ड पर पंजीकरण नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की तरफ से निजी नर्सिंग होम और अस्पताल संचालकों को बोर्ड पर ही पंजीकरण नंबर व डॉक्टर का नाम लिखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले के गली-मोहल्लों व चौक-चौराहों पर निजी क्लीनिक, अस्पताल या नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। आम लोगों को यह पता नहीं चल पाता है कि इस अस्पताल का पंजीकरण है या नहीं, यहां कौन चिकित्सक बैठता है। आए दिन मरीज की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मालूम हो कि बीते दिनों सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों को बोर्ड पर पंजीकरण नंबर और जिसके नाम से पंजीकरण हैं उनके नाम लिखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed