फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   primary schools toilets will be repaird

परिषदीय विद्यालयों के बदहाल शौचालयों की मरम्मत होगी

Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
primary schools toilets will be repaird
परिषदीय विद्यालयों के बदहाल शौचालयों की मरम्मत होगी
विज्ञापन

एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए
141 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के शौचालयों की बदहाल व्यवस्था दुरुस्त होगी। अब शौचालय में टाइल्स का कार्य व जल आपूर्ति व्यवस्था कराई जाएगी। बालक बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय व मूत्रालय का निर्माण कार्य होगा। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने सभी ग्राम सचिवों को शौचालय सुदृढ़ीकरण के लिए निर्देश दिए हैं।

ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय की संख्या 141 हैं। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में शौचालय व्यवस्था काम चलाऊ है। कुछ विद्यालयों में शौचालय क्रियाशील भी नहीं हैं। पंचायत विभाग ने शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी स्कूलों में बालकों के लिए एक शौचालय और दो मूत्रालय बनेगा। इसी प्रकार बालिकाओं के लिए एक शौचालय दो मूत्रालय निर्माण होना है। इनमें टाइल्स और जल सप्लाई व्यवस्था की जाएगी। बीईओ ऋषिकेश सिंह ने बताया कि पंचायत विभाग का प्रयास सराहनीय है। शौचालय व्यवस्था ठीक-ठाक होने से बच्चों व शिक्षकों के लिए सुविधा होगी। शिक्षकों को साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखनी होगी। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि सभी ग्राम सचिवों को 15 दिन के अंदर शौचालय व मूत्रालय में टाइल्स, जल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ गांव में कार्य शुरू भी हो गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed