{"_id":"61b2399ecbd7110053704fa9","slug":"primar-schools-are-in-bad-condition-khalilabad-news-gkp419309374","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बिजली नहीं, कहीं भवन, शौचालय बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बिजली नहीं, कहीं भवन, शौचालय बदहाल
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बभनी में बोर पर बैठ कर पढ़ते बच्चे।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बिजली नहीं, कहीं भवन, शौचालय बदहाल
बेलहर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की हालत दयनीय
विद्यार्थियों को नहीं मिला है डीबीटी योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। जिले के परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कायाकल्प योजना चलाई जा रही है, फिर भी विद्यालयों की दशा सुधरने की जगह बिगड़ती जा रही है। बेलहर क्षेत्र के विद्यालयों की हालत तो और भी बदतर है। किसी विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं है तो कहीं पर शौचालय बदहाल है। इसके साथ ही डीबीटी योजना का लाभ भी सभी बच्चों को नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्कूलों को बेहतर बनाने की शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
प्राथमिक विद्यालय बभनी के परिसर में बना शौचालय पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया है। इससे बच्चों व शिक्षकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की चहारदीवारी चारों तरफ से टूट कर गिर चुकी है। हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। प्रधानाध्यापक पुष्पलता ने बताया कि विद्यालय में 163 बच्चों का नामांकन है, लेकिन 92 बच्चों की उपस्थिति होती है। 54 बच्चों का डीबीटी योजना, जिसमे स्वेटर, जूता मोजा की रकम शासन के द्वारा उनके अभिभावकों के खाते में आ गई है। शेष बच्चों की रकम आने वाली है। विद्यालय पर बिजली कनेक्शन नहीं है।
कन्या प्राथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द का भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है। इससे बच्चों को पढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली कनेक्शन भी नहीं है। प्रधानाध्यापक कौशलानंद राय ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी तक भवन जर्जर होने की लिखित शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। हमेशा डर बना रहता है। विद्यालय में 35 बच्चों का नामांकन है, 29 बच्चे ही आते हैं। शासन की ओर से 17 बच्चों का स्वेटर, जूता-मोजा की राशि अभिभावकों के खाते में आ गई है। शेष की रकम आने वाली है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुल्हड़िया में मात्र दो कमरे हैं। इसके साथ ही यहां पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। बच्चों को एमडीएम के बाद गांव में पानी पीने के लिए जाना पड़ता है। प्रधानाध्यापक दिनेश चंद ने बताया कि विद्यालय में 101 बच्चों का नामांकन है। 35 बच्चों का डीबीटी योजना का लाभ उनके अभिभावकों के खाते में गया हुआ है। शेष बच्चों की रकम आने की संभावना है। यहां पर भी बिजली कनेक्शन नहीं है।
कोट
कन्या प्राथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द का भवन जर्जर है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही नया भवन बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। अन्य विद्यालय में जो कमियां हैं, उसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। हैंडपंप की मरम्मत के लिए ब्लॉक के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। डीबीटी योजना का लाभ हर बच्चों को दिलाना प्राथमिकता में है।
-धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर कला