फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prices of spices rise, vegetables become more expensive

Sant Kabir Nagar News: मसालों के दाम बढ़े, सब्जी में छौंक लगाना महंगा

Tue, 07 Jul 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prices of spices rise, vegetables become more expensive
सेमरियावां। आम जनता पर महंगाई का असर जारी है। अब भोजन का स्वाद बढ़ाने वाले मसालों पर भी महंगाई ने तेज झटका दिया है। क्षेत्र के किराना दुकानों व बाजारों में हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा और छोटी इलायची के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे घर की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ हो गया है। सेमरियावां क्षेत्र के उसराशहीद, बाघनगर, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर दुधारा, करही आदि गांवों के चौराहे व गांव में किराना दुकान संचालित है। साथ ही, बाघनगर में मंगलवार व शनिवार, उसराशहीद चौराहे पर शुक्रवार, सेमरियावां में सोमवार, दुधारा में रविवार, करही चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगती है। इनमें भी किराना की दुकान लगाई जाती है।
विज्ञापन

किराना दुकानदार इजहार, कदीर, नईमुद्दीन, राम नारायन, शमीम आदि ने बताया कि कुछ ही दिनों में मसालों के भाव तेजी से बढ़े हैं। जीरा बढ़कर 280 से सीधा 320 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, साबुत लाल मिर्च 280 से 350 रुपये किलो तक पहुंच गई है। लाल मिर्च के भाव में भी 70 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। साबुत धनिया 120 रुपये से छलांग लगाकर सीधा 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

किराना व्यापारियों के अनुसार, एक साथ 80 रुपये प्रति किलो इजाफा होने से धनिया खरीदारों का बजट बिगड़ रहा है। साबुत हल्दी 200 से 240 रुपये किलो मिल रही है। वहीं छोटी इलायची सीधे 4000 से 4400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा बाजार में बिकने वाले प्रीमियम और पैकेट बंद ब्रांडेड मसालों के रेट खुले मसालों के मुकाबले 10 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा हैं, जो मध्यमवर्गीय परिवारों का रसोई के बजट बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानदार ने बताया कि माल महंगा आने के कारण फुटकर दाम बढ़ाना व्यापारियों की मजबूरी है। महंगाई के चलते ग्राहकों ने भी मसालों की खरीदारी की मात्रा आधी कर दी है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्र के इरशाद अहमद, जावेद अहमद, राम सागर, राम कुमार, विकास कुमार, शाबान आदि ने बताया कि मसालों पर बढ़ी महंगाई से अब दाल में जीरे का तड़का लगाना और सब्जी में मिर्च-धनिया डालना अब बजट देखकर तय करना पड़ रहा है। इसका असर मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों पर अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed