फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations started for Chhath Puja in the district

जिले में छठ पूजा के लिए तैयारी शुरू

Wed, 26 Oct 2022 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for Chhath Puja in the district
शुगर मिल चौराहा स्थित कृतिम पोखरे पर छठ पर्व को लेकर बेदी बनाती महिला। - फोटो : KHALILABAD
जिले में छठ पूजा के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन

सप्तमी को भोर में उगते सूर्य को पानी में खड़ी होकर महिलाएं देंगी अर्घ्य
संतकबीरनगर। छठ पूजा का पर्व 28 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी। इसमें उनके पति सहयोग करते हैं। छठ पूजा में संतानवती महिलाएं सायंकाल और भोर में सरोवर अथवा नदी के किनारे पानी में अंदर खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध जल से अर्घ्य देंगी तथा सात प्रकार के फलों से पूजा अर्चना कर संतान की उन्नति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना करेंगी। पर्व को लेकर जनपद के पोखरों और नदियों के किनारे वेदी बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रसिद्ध त्यौहार के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। इस व्रत में महिलाएं पंचमी को एक वक्त बिना नमक के भोजन करती हैं। षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर सायंकाल नदी-सरोवर के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं तथा सूर्य भगवान को विविध प्रकार के पकवानों का भोग लगाती है।
विज्ञापन

रात भर जागरण होता है, सप्तमी को भोर में पुन: उसी स्थान पर जल में खड़ेे होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तथा फल, मिष्ठान, पकवान आदि अर्पित करती हैं। छठ पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारिया तेज हो गई है। नदी और पोखरो के किनारे साफ सफाई शुरू हो गई है। शहर के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरा, सुगर मिल आदि जगहों पर साफ सफाई के साथ लोगों ने वेदी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। लोग देवी बनाकर अपना स्थान निर्धारित कर दे रहे है ताकि उसी स्थान पर वह पूजा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed