{"_id":"65b17507e9b2629ad9049f67","slug":"preparation-of-republic-day-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108824-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गणतंत्र दिवस कल, कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गणतंत्र दिवस कल, कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी
Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोलाबाजार में लगी तिरगें झंडे की दुकान।संवाद
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। एनसीसी कैडेट्स अभ्यास में जुटे हैं। पुलिस लाइंस में सफाई का कार्य चल रहा है। शहर में तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। स्टीकर, हेयरबैंड, टी शर्ट समेत अन्य सामान भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मी परेड की सलामी के लिए अभ्यास और स्कूलों में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करने में जुटी रहीं।
गणतंत्र दिवस शुक्रवार को मनाया जाना है। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में झंडा फहराया जाएगा। पुलिस लाइंस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पुलिस परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। शहर में परेड एनसीसी कैडेट करेंगे। पुरानी तहसील के सामने डीएम को सलामी देंगे। एचआर इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट लेफ्टिनेंट सीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में मार्च पास्ट की तैयारी कर रहे है। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी बुधवार को हुई।
उधर, बाजारों में तिरंगा की दुकानें सज गई हैं। खरीदार भी उमड़ रहे हैं। इन दुकानों पर बुधवार को भीड़ रही। तरह-तरह के झंडे व स्टीकर आदि की बिक्री तेज हो गई है।