फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparation of Maghar-Khalilabad regulated area master plan, development will accelerate

Sant Kabir Nagar News: मगहर-खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना की तैयारी, तेज होगा विकास

Thu, 08 Feb 2024 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Maghar-Khalilabad regulated area master plan, development will accelerate
मगहर कबीर चौरा।संवाद
- इसी माह कबीरा-बखिरा विशेष प्राधिकरण की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद
विज्ञापन

-होजरी, टेक्सटाइल सेक्टर को लगेंगे पंख, ग्रीन लैंड में नहीं होगा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मगहर- खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना की तैयारी अंतिम दौर में है। इसके लिए कबीरा-बखिरा विशेष प्राधिकरण (केबीसाडा) का गठन किया गया है। इसी माह केबीसाडा की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इससे जिले के विकास में तेजी आएगी। होजरी, टेक्सटाइल सेक्टर को जहां पंख लगेंगे, वहीं दूसरी ओर जनपद में इंडस्ट्रियल पार्क, रेजिडेंशियल टाउनशिप के साथ-साथ बखिरा झील को इको-टूरिज्म, एग्रो-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मगहर- खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। डीएम की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र मगहर-खलीलाबाद के प्रस्तावित महायोजना-2035 के संबंध में बैठक हुई, जिसमें महायोजना का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी विभागों की टिप्पणियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिसके संबंध में 12 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। यह भी निर्देशित किया गया है कि 19 फरवरी 2024 को बोर्ड की अगली बैठक से पहले महायोजना का ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। बैठक में ड्राफ्ट, बोर्ड मेंबर्स के अप्रूवल के उपरांत शासकीय समिति को भेजा जाएगा। शासकीय समिति से यह प्रस्ताव अप्रूव होने के बाद जिले में आम जनता के सुझाव एवं आपत्तियां ली जाएगी।
विज्ञापन

महायोजना के अंतिम रूप लेने से लैंड यूज संबंधी समस्याओं का निदान हो सकेगा। इससे जिले के विकास की गति तेज हो सकेगी।

0000000000000000000000000
आरएसएसी का छह माह बढ़ा कार्यकाल
विस्तारित मगहर-खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र में मैपिंग के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन संचालित आरएसएसी यानी रिमोट सैसिंग अप्लीकेशन सेंटर को छह महीने का एक्सटेंशन प्रदान किया गया है। यह संस्थान जिले में बखिरा क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य कर रही है। इसके साथ ही आरएसएसी को प्रस्तावित का बेस मैप तैयार करने के लिए अधिकृत करते हुए कबीरा-बखिरा विशेष प्राधिकरण महायोजना पर भी कार्य प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000
इसी माह केबीसाडा की जारी होगी अधिसूचना
कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा दिसंबर में ही भेजा जा चुका है, जो शासन में प्रक्रियाधीन है। उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही फरवरी माह में ही अधिसूचित किया जा सकता है। इससे जनपद के विकास को एक नई दिशा एवं गति मिलेगी। एक तरफ जहां जनपद के होज़री, टेक्सटाइल सेक्टर को पंख लगेंगे वहीं जनपद में इंडस्ट्रियल पार्क, रेजिडेंशियल टाउनशिप के साथ बखिरा झील को इको-टूरिज्म एवं एग्रो-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

000000000000000000000000
जमीन के उपयोग की बनी योजना
महायोजना के तहत जमीन के उपयोग के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। शहर को व्यवस्थित रूप देने के लिए नए सिरे से डिजाइन किया जा रहा है। शहर में कौन का काम कहां होगा, इस पर भी मंथन हो रहा है। ग्रीन लैंड में कोई काम नहीं होगा। प्लांट डेवपलमेंट की भी तैयारी चल रही है।

000000000000000000
मगहर- खलीलाबाद विनियमित क्षेत्र महायोजना की तैयारी पूरी हो गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश के मुताबिक कदम उठाने का कहा गया है। इससे जिले के विकास को गति मिलेगी।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed