फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   preparation incomplete against corona

Sant Kabir Nagar News: कोरोना का प्रकोप, यहां तैयारी अधूरी

Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
preparation incomplete against corona
जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजो की भीड़।संवाद
32 बेड का कोविड अस्पताल अब तक नहीं हो सका सक्रिय
विज्ञापन

प्रतिदिन 150 के करीब कोरोना की आरटीपीसीआर जांच हो रही
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। गोरखपुर शहर के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। यहां 32 बेड का काेविड अस्पताल अब तक सक्रिय नहीं किया जा सका है। कोरोना की प्रतिदिन 150 के करीब आरटीपीसीआर जांच हो रही है। अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं।
कोरोना काल के समय जिला अस्पताल के एमसीएच विंग को 100 बेड का कोविड एल-टू अस्पताल बनाया गया था। उसके बाद दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। ऑक्सीजन की सप्लाई कोविड अस्पताल तक पहुंचाई गई। उसके बाद जब धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो 100 बेड का अस्पताल बंद हो गया। उसके बाद उसमें महिला अस्पताल संचालित होने लगा। इधर, शासन ने हर जिले में कोविड के लिए अलग से अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। इसके क्रम में इमरजेंसी के पास 32 बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण हुआ। सीएमओ ने एक सप्ताह पहले इस अस्पताल का निरीक्षण किया तो वहां पर कुछ कमियां मिली थीं। इसको सही कराने के निर्देश दिए थे। उसके बाद काम हुआ, लेकिन अभी तक अस्पताल सक्रिय नहीं हो सका है। हालांकि, आरटीपीसीआर लैब में प्रतिदिन 150 के करीब लोग कोरोना की जांच करा रहे है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर नहीं चेत रहा है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय
जिला अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इन्हें सक्रिय कर दिया गया है। दोनों ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई शुरू हो गई है। उससे पीआईसीयू, आईसीयू में पाइपलाइन के जरिए सप्लाई दी जा रही है। नए कोविड अस्पताल तक इसकी सप्लाई भेजी गई है। पर अब तक अस्पताल शुरू न होने से सप्लाई बेड तक नहीं पहुंच पाई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में होती है आरटीपीसीआर जांच
सीएचसी खलीलाबाद में कोविड जांच के लिए लैब बनाई गई। इस आरटीपीसीआर लैब में प्रतिदिन 150 के करीब लोग कोरोना की जांच करा रहे हैं। हालांकि, अब तक कोरोना का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इससे राहत है।

कोट
32 बेड का अस्पताल तैयार है। वहां तक ऑक्सीजन पहुुंचा दी गई है। जरूरत पड़ने पर तत्काल उसे सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आईसीयू और पीआईसीयू भी तैयार है। कर्मचारी भी प्रशिक्षित कर लिए गए हैं।
डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed