फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pregnent woman was open bank account on seminar

स्वास्थ्य इकाइयों पर कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं के खोले जाएंगे खाते

Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
pregnent woman was open bank account on seminar
स्वास्थ्य इकाइयों पर कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं के खोले जाएंगे खाते
विज्ञापन

-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर लगेगा शिविर
- जननी सुरक्षा योजना का लाभ खाते में भेजने में होगी आसानी
संतकबीरनगर। शासन ने गर्भवती महिलाओं के खाता खोलने के लिए अब कैंप लगाने की पहल की है। इसके तहत प्रत्येक माह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं के खाते आसानी से खुल सकें। इससे उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिलने में आसानी होगी।

प्रत्येक माह की नौ तारीख को जनपद व ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाय जाता है। जिसका उद्देश्य समस्त गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक बार विशेषज्ञ अथवा एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में एएनसी की जांच एवं देखभाल सुनिश्चित की जाती है। अवकाश दिवसों में यह तिथि अगले दिन होती है। चूंकि जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में 1400 और शहरी क्षेत्र में एक हजार रुपये खाते में भेजने का प्रावधान है, ऐसे में सभी के पास खाता होना आवश्यक है, लेकिन तमाम ऐसी गर्भवती महिलाएं हैं, जो किसी न किसी कारण से खाता खुलवाने में खुद को सक्षम नहीं पाती हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को बैंकों की लाइन में खड़े होने से दिक्कत होती है। इसे देखते हुए शासन ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर समस्त जिला व ब्लॉक स्वास्थ्य इकाइयों पर बैंक खाता खोलने के लिए कैंप लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर लीड बैंक के मैनेजर को पत्र भेजा गया है। उनसे आग्रह किया गया है कि बैंकों का कैंप लगवाएं ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का खाता खोला जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि बैंकों से समन्वय स्थापित कर कैंप लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed