फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pregnant woman death case: Hospital management did not provide records, reminder issued

प्रसूता मौत प्रकरण : अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया रिकाॅर्ड, रिमाइंडर जारी

Wed, 03 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman death case: Hospital management did not provide records, reminder issued
संतकबीरनगर। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत मामले में श्रीवंश हाॅस्पिटल ने सीएमओ कार्यालय को जांच के लिए जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया है। चिकित्सक का नाम समेत अन्य रिकाॅर्ड मुहैया कराने के लिए सीएमओ की ओर से दी गई तीन दिन की समयसीमा खत्म हो गई है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय ने रिमाइंडर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 नवंबर को शहर के नेदुला स्थित श्रीवंश हाॅस्पिटल में प्रसव के बाद गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के झुड़िया बाबू निवासी पिंकी पत्नी हरिओम की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके साथ ही शव सड़क पर रखकर जाम कर दी थी। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया था और अस्पताल के रिकॉर्ड तलब किए गए थे। सीएमओ की जांच में अस्पताल पंजीकृत नहीं मिला था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड जो सीसीटीवी में था उसका डीवीआर भी गायब कर दिया था। इस मामले में सीएमओ ने टीम गठित कर अस्पताल का रिकार्ड मांगा था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने रिकाॅर्ड नहीं दिया है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय ने श्रीवंश हाॅस्पिटल को रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। तीन दिन का फिर समय दिया है। इसके बाद अगर रिकाॅर्ड नहीं देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
श्रीवंश हाॅस्पिटल को समस्त रिकाॅर्ड देने के लिए नोटिस जारी किया गया था। तीन दिन का समय भी दिया गया था लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई रिकाॅर्ड नहीं दिया है। समय सीमा खत्म हो गई तो रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद भी जवाब नहीं देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. रामरतन, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed