फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pramukh bdo matter solved

प्रमुख के पति और बीडीओ व लेखाकार के विवाद का हुआ पटाक्षेप

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
pramukh bdo matter solved
प्रमुख के पति और बीडीओ व लेखाकार के विवाद का हुआ पटाक्षेप
विज्ञापन

सदर विधायक और सीडीओ ने आपसी सामंजस्य से निस्तारित कराया विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के प्रमुख के पति और बीडीओ व लेखाकार के बीच चल रहे विवाद का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। लेखाकार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने और मिल-जुलकर विकास कार्य को संपादित किए जाने पर बनी आपसी सहमति के बाद विवाद का निपटारा हुआ। विवाद को निस्तारित कराने में सीडीओ और सदर विधायक ने अहम भूमिका निभाई।

दो दिन पूर्व खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात लेखाकार रामविलास ने प्रमुख के पति नित्यानंद समेत चार लोगों पर बंधक बना कर मारने-पीटने का आरोप मढ़ा था। लेखाकार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रमुख के पति नित्यानंद समेत चार लोगों पर एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। जबकि प्रमुख की ओर से बीडीओ रेनू चौधरी और लेखाकार रामविलास समेत चार कर्मियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की शिकायत ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री से की गई थी। बाद में प्रमुख के पति नित्यानंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें घर पर पहुंच कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का बीडीओ व लेखाकार समेत अन्य कर्मियों पर आरोप मढ़ा था। पुलिस की ओर से केस दर्ज नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन के साथ कोतवाली पुलिस का घेराव किए जाने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को सीडीओ और पीडी ने बीडीओ और प्रमुख के पति को विकास भवन में आमने-सामने बैठा कर विवाद का निस्तारण किए जाने की पहल की थी, लेकिन बात नहीं बनी। सीडीओ अतुल मिश्र ने शुक्रवार को फिर इस मामले के निस्तारण की पहल की। खलीलाबाद ब्लॉक मुख्यालय सीडीओ पहुंच गए। उसी बीच बुलाने पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे भी मौके पर पहुंच गए। सदर विधायक ने बीडीओ, लेखाकार और प्रमुख के पति नित्यानंद को आमने-सामने बैठाया। सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। दोनों पक्षों को विधायक और सीडीओ ने सुना और फिर उन्हें समझाया। विवाद से विकास की गति थम जाने का हवाला दिया। मिल-जुलकर काम करने की सलाह दी। यही बात सीडीओ ने भी दोहराई। विधायक और सीडीओ के समझाने पर दोनों पक्ष मान गए और विवाद का पटाक्षेप हो गया। प्रमुख के पति नित्यानंद ने बताया कि सीडीओ व विधायक सदर ने मामले में सुलह-समझौता करा दिया। उनके और साथियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को उठाने की बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed