फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   praises centres achievment

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 24 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
praises centres achievment
बरई टोले मे रेडियो पर पीएम की 'मन की बात' सुनते भाजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर।  भारतीय जनता पार्टी के ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत रविवार को खलीलाबाद के बरई टोला व बगहिया में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने जहां लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं ग्रामीणों के बीच में बैठकर नरेंद्र मोदी जी का रेडियो पर भाषण सुना।

महिला मोर्चा की संगठन मंत्री सुनीता अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की नींव रखी जा रही है। इससे गांव सभा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा।

कहा कि भारत के विकास की धारा गांव से होकर निकलेगी तो तरक्की कदम चूमेंगी। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार बारिश के पानी को संचित करने के लिए काम शुरू किया है।
विज्ञापन


महिलाओं सहित आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान, मृदा परीक्षण, विद्युतीकरण के साथ ही आधुनिक खेती के प्रति सरकार गंभीर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर अवधेश चौरसिया, किरन प्रजापति, अश्वनी चौरसिया, विशाल श्रीवास्तव, दुर्गा पांडेय, भगवान दास वर्मा, अनिल पासवान, श्रीचंद्र, नागेश, पृथ्वीराज, विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed