फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan-Kotedar dispute: Gram Panchayat officer removed... CDO ordered to investigate

प्रधान-कोटेदार विवाद : ग्राम पंचायत अधिकारी हटाए गए... सीडीओ को जांच का आदेश

Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pradhan-Kotedar dispute: Gram Panchayat officer removed... CDO ordered to investigate
- बैजनाथपुर गांव के प्रधान की शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन




धनघटा। क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में प्रधान और कोटेदार के बीच छिड़े जंग में डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी हटा दिया है। प्रधान लक्ष्मी देवी ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे। डीएम ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को दी है।

ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी गांव में बिचौलिया पाल रखे हैं, जो ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर करके मनरेगा और आवास संबंधी कार्य कराए हैं। इसकी जानकारी बीडीओ और सीडीओ को लिखित रूप से कई बार दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिससे गांव में विवाद तो बढ़ ही रहा है साथ ही साथ विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए गए शिकायत पत्र के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह को बैजनाथपुर से हटाने का आदेश मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। उधर बैजनाथपुर गांव में ग्राम प्रधान और कोटेदार के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटेदार ने अनाज वितरण के दौरान पुलिस बल मौजूद रहने की मांग करते हुए थानाध्यक्ष को जहां प्रार्थनापत्र दिया है। वहीं ग्राम प्रधान अधूरी पड़े कोटे की दुकान की जांच कराए जाने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed