फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan killed due to election enmity in Santakbir Nagar

Sant Kabir Nagar: चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की हत्या, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 30 Jun 2023 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

नौहट गांव के प्रधान की चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पांच घंटे तक जाम लगा रखा। 

विज्ञापन
Pradhan killed due to election enmity in Santakbir Nagar
घटना से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव के प्रधान की चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार देर शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को बारिश के बीच प्लास्टिक की पन्नी तानकर एसपी आवास के सामने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को पांच घंटे तक जाम रखा। इससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा। पुलिस के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वसन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन


नौहट निवासी पीड़ित पत्नी प्रमिला देवी का आरोप है कि उसके गांव के परमात्मा चौधरी और उनके बेटे हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी काफी दबंग और आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। उक्त लोगों से उसके 35 वर्षीय प्रधान पति कौशल चौधरी की चुनावी रंजिश और मुकदमें की रंजिश थी। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी और चार अज्ञात लोग मिलकर बृहस्पतिवार की देर शाम नौहट पुलिया के पास उसके पति कौशल चौधरी को घेर कर अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि उक्त लोग उसके पति को लाठी, लोहे के रॉड से बुरी तरह से पिटाई की। पति के साथ महेंद्र प्रताप चौधरी व बासुदेव विश्वकर्मा की भी पिटाई की। पिटाई से उन्हें भी चोटें आई। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि पिटाई से उसके पति के सिर में गंभीर चोटे आईं। उसके पति को मरणास्नन हाल में छोड़ कर लोग स्कार्पियों से भाग गए। घायल पति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल पति को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से बाद में वहां से गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह घायल प्रधान कौशल चौधरी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक प्रधान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बाद में प्रधान की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पर दर्ज केस को हत्या में तरमीम कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसमें जो भी दोषी है,वे बख्शे नहीं जाएंगे।- सत्यजीत गुप्ता, एसपी

 

 

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed