फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   practical exame will 22

छूटे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 से

Sun, 19 Mar 2017 10:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 19 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
practical exame will 22
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक और मौका दिया है। छूटे हुए छात्र छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच संपन्न होगी। छात्र छात्राओं को अपने पंजीकृत विद्यालय से संपर्क करना होगा। बोर्ड के इस आदेश से प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र छात्राओं में खुशी है। 
विज्ञापन


जनवरी माह में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। इस दौरान कई परीक्षार्थियों की परीक्षा सूचना के अभाव में छूट गई थी। जिसके बाद छात्रों ने डीआईओएस कार्यालय पर संपर्क किया था। डीआईओएस कार्यालय ने बोर्ड मुख्यालय को प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित हुए छात्रों की रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कराए जाने की हामी भरी।
विज्ञापन


डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2017 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित रह गए छात्र छात्राओं के अंतिम अवसर है। छूटे हुए विद्यालयों की तथा वंचित परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच होंगी। उन्होंने छात्र छात्राओं से अपने विद्यालय से संपर्क करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed