फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power supply falters from city to village; people face inconvenience.

Sant Kabir Nagar News: शहर से गांव तक लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, परेशान हुए लोग

Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Power supply falters from city to village; people face inconvenience.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बरसात का मौसम है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
हद तो यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब दो सौ गांवों में फाल्ट के चलते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान पंखा-कूलर बेकार हो गए और उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में कई प्रकार परेशानियां झेलनी पड़ीं।
शासन का निर्देश है कि कहीं पर भी लोकल फाल्ट होने पर इसे तत्काल ठीक कराया जाए लेकिन जिले में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां बिजली कटौती से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं वहीं गड़बड़ी दूर करने में विद्युतकर्मी उदासीनता बरत रहे हैं। खलीलाबाद कस्बे की बात करें तो बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य किया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों का और बुरा हाल है। सोमवार को हरतालिका तीज का महिलाएं व्रत धारण किए रहीं लेकिन मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों में बिजली गुल रही। इसमें गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि रात्रि के बिजली आ सकती है लेकिन पूरी रात लोगों का अंधेरे में उमस भरी गर्मी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। इस दौरान शिकायत की गई लेकिन पूरी रात किसी ने सुध नहीं ली। सुबह पानी का संकट खड़ा हुआ और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

मंगलवार को करीब तीन बजे गड़बड़ी दूर हुई और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के निवासी रामपाल, श्रवण कुमार आदि ने बताया कि आए दिन इसे फीडर में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed