फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े 150 गांवों की बिजली रही गुल

Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
संतकबीरनगर। जिले में चार दिन पूर्व आई आंधी-पानी से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब भी बदहाल है। एक तरफ बिजलीकर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ लोकल फाल्ट हो जाने से आपूर्ति बाधित हो जा रही है। स्थिति यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में बृहस्पतिवार की देर शाम से बिजली गुल रही।
विज्ञापन

करीब 16 घंटे के बाद बिजलीकर्मियों ने फाल्ट ठीक किया, तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। चार दिन पूर्व आंधी-पानी में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियां बिजली के अभाव में बंद हो गई थीं, जिससे करीब 100 करोड़ की क्षति हुई। यहां की बिजली आपूर्ति काफी मशक्कत के बाद बहाल की गई। इधर मगहर कताई मिल फीडर की बिजली आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाई जा रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे तार टूटकर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में गड़सरपार, सेमरी, लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरियां, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली सहित करीब 150 गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

लोग उम्मीद लगाए रहे है कि बिजली आएंगी, लेकिन पूरी रात बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया और करीब 16 घंटे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां रातभर उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे वहीं पंखा, कूलर शोपीस बन गए। जिन लोगों के घरों में इनर्वटर लगे है, वह भी डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगों को शहर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र निषाद, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि बार-बार इस फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कारण यह है कि बिजली के तार काफी जर्जर है। ऐसे में लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है।

------------
आंधी-पानी के लिए बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी हुई थी, अधिकतर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मगहर कताई मिल फीडर में थोड़ी दिक्कत थी, जिसे दूर करा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-डीके लाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed