फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power disturb

48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
power disturb
बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोगों ने धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से मुखलिसपुर फीडर से जुड़े 250 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह करी 10.40 बजे मुखलिसपुर में धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जाम लगा रहे लोगों की राहगीरों से तीखी नोकझोंक भी हुई। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में एसडीएम के समझाने पर गुस्साए लोग माने और जाम खोला। गुस्साए लोगों का हाल यह था जाम के दौरान बारिश हुई, लेकिन कई लोग इस दौरान भी गुस्साए लोग सड़क से नहीं हटे। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से मुखलिसपुर फीडर से सप्लाई बाधित चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को संविदा विद्युतकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्थिति और बिगड़ गई। हाल यह हो गया मुखलिसपुर फीडर से जुड़े करीब 250 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे नाराज मुखलिसपुर, अम्मादेई, भैसहींजोत, बनियापुर, प्रजापतिपुर, खजुरिया आदि गांवों के नाराज लोगों ने मुखलिसपुर कस्बे में सड़क पर बेंच और वाहन लगाकर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग के एक्सईएन और जेई का मोबाइल बंद रहता है। कभी बात भी होती है तो दोनों अधिकारी उपभोक्ताओं के साथ ठीक से बातचीत नहीं करते हैं। लोेग एक्सईएन को हटाने और तत्काल विद्युत सप्लाई बहाल किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अलगू प्रसाद ने लोगों की मांग को जायज बताया तथा आश्वासन दिया कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। विधायक ने यहा तक कहा कि अगर बिजली व्यवस्था नही सुधरी तो बुधवार को खुद धरने पर बैठने को विवश होंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महुली रमेश यादव ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम धनघटा राम अभिलाश ने ग्रामीणों को जल्द विद्युत सप्लाई बहाल कराने और 24 घंटे तक निर्विवाद रूप से सप्लाई दिए जाने और एक्सईएन के तबादले के लिए शासन को पत्र लिखे जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने और जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed