फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power cuts in the humid heat have increased the troubles of consumers

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुसीबत

Wed, 27 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power cuts in the humid heat have increased the troubles of consumers
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर में जहां बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, वहीं जर्जर तार व पोल बदलने के नाम पर मोहल्लों में लाइन काट दी जा रही है। बुधवार को विभिन्न मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल रही। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों को बिजली आपूर्ति से राहत की उम्मीद थी, लेकिन सुबह दस बजे से मेंहदावल रोड, मुखलिसपुर तिराहा क्षेत्र, मीट मंडी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल रही। यहां पर जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अंसार टोला, बरई टोला, मेंहदावल बाईपास आदि क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। शहर के बिजली उपभोक्ता दीनदयाल, श्याम कुमार आदि ने कहा कि सुबह से ही बिजली कट जा रही है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। जिसके कारण बिजली काटी जा रही है। जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
-केएन शुक्ल, एसडीओ विद्युत खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed