{"_id":"64f4cc7043e80edc6f0147f9","slug":"power-cut-in-sultry-summer-made-people-miserable-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2423-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने किया बेहाल
Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
- न घर में मिल रहा चैन न बाहर सुकून
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कई दिनों से बारिश न होने और तपिश के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच बिजली की कटौती भी बढ़ गई है, जिसके कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं। लोगों को बिजली आपूर्ति से उम्मीद है, लेकिन बार-बार बिजली कट जा रही है, जिसके कारण लोगों को न तो घर में चैन मिल पा रहा है और न ही बाहर। स्थिति यह हो गई है कि शहर में 24 घंटे की जगह मात्र 14 से 15 घंटे बिजली मिल पा रही है, वह भी कई शिफ्ट में। ऐसे में पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं और लोगों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वैसे तो बिजली निगम दावा कर रहा है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सारे प्रयास फेल नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का तो और बुरा हाल है। बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं रह गया हैं। बार-बार बिजली कट रही। बिजली आने के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं। जिससे पंखा रेंग कर चलते हैं। शहर के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उमस भरी गर्मी से परेशानी है। इस बीच बिजली भी गुल हो जा रही है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। अधिशाषी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन लोड बढ़ने से समस्या आ रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार दिखाई देगा।