फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Potential candidates are less active due to uncertainty over Panchayat elections.

Sant Kabir Nagar News: पंचायतों में चुनाव संशय को लेकर संभावित उम्मीदवार की सक्रियता कम

Wed, 06 May 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Potential candidates are less active due to uncertainty over Panchayat elections.
सेमरियावां। ग्राम पंचायतों को लेकर असमंजस बना हुआ है। मौजूदा ग्राम प्रधानों का 5 साल का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है, लेकिन चुनाव समय पर होंगे या नहीं, इस पर अभी भी स्पष्ट स्थिति नहीं है। प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ेगा या फिर 27 मई से गांवों की बागडोर प्रशासनिक समितियों के हाथों में चली जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक पंचायत चुनाव को लेकर भी कोई दिशा-निर्देश शासन की ओ से जारी नहीं किया गया है,लिहाजा पंचायतों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। समय से पंचायत चुनाव संभव नहीं है। अब चर्चा तेज है कि या तो कार्यकाल बढ़ेगा या पंचायतों में बैठेंगे सरकारी प्रतिनिधि।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव हुए थे। इस चुनाव से पहले भी करीब छह महीने तक गांवों की कमान प्रशासन के हाथों में रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सेमरियावां राधेश्याम चौधरी का कहना है कि प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल बढ़ेगा या प्रशासक नियुक्त होंगे। इस संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed