फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Portal launched by pressing the button of Champion of Change

Sant Kabir Nagar News: चैंपियन ऑफ चेंज का बटन दबाकर पोर्टल का किया शुभारंभ

Sat, 30 Sep 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Portal launched by pressing the button of Champion of Change
संतकबीरनगर। श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के उद्देश्य से संचालित आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोर्टल चैंपियंस आफ चेंज का बटन दबाकर शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार आदि ने सजीव प्रसारण देखा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि देश में जुलाई 2018 में 112 पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में चिन्हित किया गया। एक जुलाई 2023 को आकांक्षात्मक ब्लॉक योजना प्रारंभ की गई, जिसमें जिले के तीन ब्लॉक सांथा, पौली, बघौली सहित देश के 500 पिछड़े ब्लॉकों को लिया गया है। जिसमें 40 इंडिकेटर पर कार्य कराया जा रहा है। आकांक्षात्मक ब्लाक कार्यक्रम डाटा आधारित कॉम्पिटेटिव फेडरेलिज्म पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि चैंपियंस आफ चेंज पोर्टल जिसका प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर शुभारंभ किया है, के माध्यम से ब्लॉक का प्रत्येक व्यक्ति अपने ब्लॉक के विकास की गति को पोर्टल पर देख सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी पी.के. पांडेय, डीडीओ सुरेश चंद्र केशरवानी, उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय नायक, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बगही से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने तथा एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए। ‘संकल्प सप्ताह’ इन्हीं चिंतन शिविरों का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. संदीप सिंह कश्यप, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed