फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Poor women clothing distribution

गरीब महिलाओं को वस्त्र बांटे

Sun, 26 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Poor women clothing distribution
गरीब महिलाओं में वस्त्र बांटे। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
बघौली बाजार में रविवार को गरीब महिलाओं में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम पंडित धरणीधर शास्त्री के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गरीबों की मदद करने से आत्मसुख एवं शांति मिलती है। उन्होंने आयोजकों के पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हर कोई अपने लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन दूसरे के लिए कुछ करने वाले ही सही मायने में गरीबों के शुभचिंतक है। विशिष्ट अतिथि अपर एसडीएम खलीलाबाद अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों की सेवा सच्ची सेवा है। उन्होंने हम सभी को समय से गरीबों की मदद करनी चाहिए। पंडित धरणीधर पांडेय ने कहा कि गरीबों की सेवा ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बचपन से गरीबी देखकर मन में भाव आ रहा था कि गरीबों की सेवा करुंगा, जिसका सपना अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में अमीर-गरीब के बीच इतनी दूरी बन गई है कि उसे भरने के लिए सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा। कार्यक्रम की शुरूआत में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को वस्त्र उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, अनिल त्रिपाठी, राम मिलन यादव, मधु चतुर्वेदी, सुनीता अग्रहरि, केशभान राय, स्वतंत्र लाल श्रीवास्तव, फागू राय, दुर्गेश चंद्र पांडेय, धनुषधर पांडेय, चंद्र प्रकाश राय, भीम राय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed