फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ponds reform by 8 crore

Sant Kabir Nagar News: आठ करोड़ से शहर के 25 पोखरों का होगा कायाकल्प

Wed, 17 Jan 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
ponds reform by 8 crore
फोटो सहित
विज्ञापन

पोखरों के सुंदरीकरण के लिए शासन को भेजा गया है प्रस्ताव
सीढि़यों और बैठने के लिए बेंच व पार्क बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर बदल रहा है। जहां समय माता मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, वहीं, खलीलाबाद शहर में 25 पोखरे के कायाकल्प की तैयारी हो रही है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इससे शहरवासियों को कुछ समय गुजारने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और पोखरों की गंदगी भी दूर होगी।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में करीब 25 छोटे-बड़े पोखरे हैं। इन पोखरों की स्थिति काफी दयनीय है। कहीं लोगों के घरों से निकलने वाला गंदी पानी पोखरे में गिर रहा है तो कहीं पोखरों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे पोखरे सिकुड़ रहे हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन ने इन पोखरों के कायाकल्य की तैयारी शुरू कर दिया है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रत्येक पोखरे के कायाकल्य पर करीब 30 से 35 लाख खर्च होने का अनुमान है। इस प्रकार इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जो कार्य योजना बनी है, उसके मुताबिक, पोखरे के चारों तरफ सीढि़यां बनेंगी। लोगों को बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। पोखरों को आकर्षक लुक देने के लिए पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पोखरे में हमेशा स्वच्छ पानी रहे और इसका उपयोग लोग कर सकें, इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इससे शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पर्व पर पोखरों के किनारे जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़
शहर में पक्का पोखरा, हनुमानगढ़ी पोखरा सहित विभिन्न पोखरों पर छठ पर्व के लिए भीड़ उमड़ती है। जहां लोग पूजा-पाठ के लिए आते हैं। लोगों को दूर न जाना पड़े, ऐसे में सभी पोखरों की तस्वीर बदलने की तैयारी है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समय माता मंदिर पोखरे का हो रहा सुंदरीकरण
शहर में समय माता मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यहां पर सीढि़यों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही यहां बीच में फव्वारा, पार्क और बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था भी की जानी है। शहर के निवासी राकेश कुमार, दिलीप कुमार आदि ने कहा कि पोखरों के कायाकल्प से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।


जल्द कराया जाएगा पोखरों का कायाकल्प
शहर के पोखरों के कायाकल्प की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे शहरवासियोें को लाभ मिलेगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed