फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polling personnel should understand the technique of operating EVM: DM

ईवीएम संचालन की तकनीक समझ लें मतदान कार्मिक : डीएम

Wed, 15 May 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Polling personnel should understand the technique of operating EVM: DM
- एचआरपीजी कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

-16 कार्मिक रहे अनुपस्थित, 19 को होगा दोबारा प्रशिक्षण
- एक दल प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में रहा असफल
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। निर्वाचन ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज में हुआ। मास्टर ट्रेनर ने 20 कमरों में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण 19 मई तक चलेगा। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कार्मिकों को सुझाव दिए। कहा कि ईवीएम संचालन से जुड़ी सभी तकनीकी को अच्छी तरह से समझ लें।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस को दो पालियों में 320 मतदान दल के कुल 1280 कार्मिक निर्धारित रहे, जिसमें से 16 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा गई है। इन सभी कार्मिकों को 19 मई को प्रशिक्षण में सुबह नौ बजे से प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण में हिस्सा लेना होगा। यदि इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे तो इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। ईवीएम संचालन जानकारी के लिए आयोजित परीक्षा मूल्यांकन में एक मतदान दल असफल रहा। जिनको दोबारा 19 मई को प्रशिक्षण लेना होगा। असफल होने की दशा में ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ वेतन बाधित की जाएगी। इनकी सूचना भी संबंधित कार्यालय को भेज दी गयी है।
विज्ञापन


इस बीच मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे हैं कार्मिकों को सुझाव दिया गया कि ईवीएम संचालन सभी गतिविधियों को अच्छी प्रकार से समझ लें। ईवीएम में आने वाली समस्या एवं उनके समाधान की भी जानकारी सभी मतदान कार्मिकों को होनी चाहिए। सीडीओ संत कुमार ने निर्देशित किया कि समस्त कार्मिक प्रशिक्षण में समय से प्रतिभाग करें। समस्त प्रक्रिया का ठीक प्रकार से संचालित कर भली-भांति समझ लें। साथ ही ईवीएम हैंड्स ऑन ठीक प्रकार से करते हुए मूल्यांकन परीक्षा में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed