{"_id":"63d55f1b95d8e62d3e52d47f","slug":"polling-parties-will-leave-today-preparations-complete-khalilabad-news-gkp465718511-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयारियां पूरी
30 जनवरी को सुबह आठ से चार बजे तक होगा मतदान
7050 मतदाता करेंगे मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूूरी कर ली हैं। 30 जनवरी को प्रस्तावित मतदान के लिए 29 जनवरी को पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से बूथों के लिए रवाना होंगी। 7050 मतदाता मतदान करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जो कर्मचारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं को मताधिकार के प्रयोग के लिए 30 जनवरी को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। मतदान के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं।
इसमें क्षेत्र पंचायत कार्यालय सांथा में एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय बेलहर कला में एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मेंहदावल में एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय बघौली में एक, क्षेत्र पंचायत सेमरियावां में एक, क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद में दो, क्षेत्र पंचायत कार्यालय नाथनगर में एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में एक तथा क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार में एक बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट से प्रस्थान करेंगी। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों को सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। 30 जनवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर पीएसी के साथ उपनिरीक्षक, आरक्षी तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मतदान की समाप्ति के बाद चुनाव में लगे पीठसीन अधिकारी के साथ पीएसी शील्ड मतपेटिका को स्ट्रांग रूम पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में जमा कराना सुनिचित करेंगे।