{"_id":"645a920ba4c2d653f90668e4","slug":"polling-parties-will-leave-today-amid-tight-security-khalilabad-news-c-7-1-158816-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न कराने के लिए 10 मई को पोलिंग पार्टियां हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद से मतदेय स्थलों के लिए रवाना की जाएगी। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदेय स्थलों के आसपास अधिकृत रूप से भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद से रवाना की जाएगी। 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
मतदान का सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सीडीओ संत कुमार को सौंपी गई है, जबकि मेंहदावल तहसील की जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक अभय कुमार मिश्र और धनघटा तहसील की जिम्मेदारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन विभाग पीके पांडेय को सौंपी गई है। मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और कार्य की समाप्ति तक जारी रहेगी।