फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   polling officers could not answered

एडीएम के सवाल पर निरुत्तर रहे पीठासीन अधिकारी

Fri, 17 Nov 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
polling officers could not answered
कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। जनपद में होने वाले सामान्य नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपंन कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो पालियों में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम सत्येंद्र नाथ शुल्क ने सवाल पूछा तो कार्मिक सही जवाब नहीं दे पाएं।
विज्ञापन


सीडीओ ने भी अलग-अलग 35 सवाल पूछे तो कुछ के तो सही उत्तर दिए, लेकिन कुछ उत्तर नहीं दे पाए। प्रथम पाली में एक से 25 तथा द्वितीय पाली में 26 से 50 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण हुआ।  डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि निष्पक्षता ही चुनाव में सफलता का कारक होगा। भेदभाव की स्थिति में परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना आप सभी की जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। बूथों पर पहुंचते ही वहां पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर लें। जहां तक नगरीय निकाय चुनाव के दिन क्षेत्रों के दौरा मैने स्वयं करके देख लिया है वहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तदेय स्थल पर चुनाव की गोपनीयता को बरकरार रखते हुए मतदेय स्थल ऐसे जगह बनाया जाए जहां से कोई भी मतदाता के वोट देते न देख सके। सभी पार्टियों के लोग पार्टी रवाना होने से पहले अपने स्टेशनरी की जांच कर लें, जिसमें मुख्य रूप से वोटर लिस्ट, बैलेट पेपर, ग्रीन पेपर, सुभिन्न चिह्न सहित मिलने वाली अन्य स्टेशनरी आदि को देख लें।

200 मीटर की परिधि में सिर्फ मतदाता, प्रत्याशी या उसके एजेंट दोनों में से एक, सरकारी सेवक, मतदाता को गोद में लिए बच्चा, आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति, ड्यूटी पर तैनात लोकसेवक और अशक्त मतदाता का सहायक के अतिरिक्त कोई नहीं रहने पाएगा। डीएम ने बताया कि मतदान 26 नवंबर को प्रात: साढ़े सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

डीएम ने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है। पीठासीन अधिकारी मतदान शुरू होने से पहले वहां प्रत्याशियों के एजेंटों के नाम, मोबाइल नंबर नोट कर लें। जिससे माहौल खराब होने की स्थिति में सबसे पहले उन्हीं के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जाए।


एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने सवाल किया कि यदि किसी का मतदाता सूची में नाम हो और वह पहचान पत्र के रुप में दिल्ली का बना आधार कार्ड दिखाए तो उसे मतदान करने देंगे अथवा नहीं तो कार्मिक सहीं उत्तर नहीं दे पाए। एडीएम ने बताया कि फोटो की पहचान करेंगे और फिर उन्हें मतदान करने देंगे। प्रशिक्षण के दौरान आठ कार्मिक अनुपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed