फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political party start planning

राजनीतिक दलों ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी

Wed, 03 Mar 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
political party start planning
राजनीतिक दलों ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव पर नजर
- प्रमुख पार्टियां जिला पंचायत सदस्य के सभी सीटों पर उतारेंगी प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने जहां जिला पंचायत सदस्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है वहीं ग्राम प्रधान के पदों पर भी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को समर्थन देने की बात कहीं है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव का कहना है कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिला पंचायत के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर पार्टी काफी गंभीर है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वार्डवार पहले से ही प्रभारी तय कर बैठकें करा ली गई है। अब आरक्षण फाइनल हो गया है तो जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पद पर भी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया जाएगा। बसपा के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए वार्डवार बैठक हो चुकी है। छह मार्च को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर धनघटा आएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने बताया कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य के सभी सीटों पर चुनाव लड़ाएंगी। इसके लिए जल्द ही उम्मीदवारों से आवेदन मांगा जाएगा। जिस पर मंथन होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। जिला पंचायत के सभी 30 वार्डों में प्रत्याशी उतारा जाएगा। इसके लिए पंचायत चुनाव समिति बनाई गई है। सभी वार्डों के आवेदन पांच मार्च से लिए जाएंगे। चुनाव में सफलता के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed