फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

Sant Kabir Nagar News: ऋषि जिला योजना समिति के निर्विरोध सदस्य चुने गए

Sun, 25 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
political news
जिला योजना समिति के निर्विरोध सदस्य बने ऋषि यादव और साथ में खड़े नगरपालिका अध्यक्ष व सभासदो ने ब
संतकबीरनगर। जिला योजना समिति के चुनाव में रविवार को ऋषि यादव को निर्विरोध सदस्य चुना गया। एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। ऋषि के सदस्य चुने जाने पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

एसडीएम रमेेश चंद्र ने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्य पद के चुनाव में दो लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें से एक ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद ऋषि यादव अकेले चुनाव मैदान में थे। रविवार को चुनाव के दिन उन्हें निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि ऋषि यादव नगर पालिका खलीलाबाद के वार्ड-16 गोरखल के सदस्य हैं। ऋषि यादव के जिला योजना समिति के सदस्य चुने जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, मुन्ना पांडेय, अवधेश चौरसिया, ऋतेश वर्मा, अब्दुल्ला खां, सुनील प्रजापति, भागवत मौर्या, मनोज राय, विनोद जायसवाल, सोनू गुप्ता आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्य चुने जाने पर ऋषि यादव ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उसे धरातल पर लाया जाएगा। वार्ड व नगर पालिका के विकास को लेकर योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed