फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

Sant Kabir Nagar News: 2024 के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए केशव

Wed, 21 Jun 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
political news
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला बाग में बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ऊर्जावान करने का प्रयास किया। जहां आम जनता को मोदी सरकार के जरिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, वहीं उसे भ्रष्टाचार मुक्त बताकर केंद्र में 2024 में मोदी सरकार को भारी बहुमत से जिताने की अपील कर गए।
विज्ञापन

मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जी जान से संपर्क अभियान में जुट का संदेश दिया। यहां तक कहा कि आने वाले दिनों में यही कार्यकर्ता सांसद और विधायक होंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा 350 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएगी और भारत को दुनिया में प्रथम स्थान पर पहुंचा कर ही दम लेगी। अपने आधे घंटे के संबोधन में डिप्टी सीएम ने मोदी सरकार की योजनाओं का जहां बखान किया, वहीं देश को विकास की गति देने की बात की। दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों पर मोदी सरकार को हटाने का कुचक्र रचने का जिक्र किया। यहां तक कहा कि विपक्षी दल चाहे जितना एकता कर ले या साजिश रच लें, लेकिन मोदी देश की जनता के दिल में बसते हैं।
विज्ञापन

मोदी को वर्ष-2024 में प्रधानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 120 लोकसभा की सीटें हैं। इन पर भाजपा का कब्जा शत प्रतिशत होगा। पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमारे अभिन्न मित्रों में से थे। लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाओं को लाकर धरातल पर उतारा, जिसे आगे बढ़ाने का काम सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कार्यक्रम की सफलता को देख नगर पंचायत अध्यक्ष के पति का थपथपाया पीठ
संतकबीरनगर। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के दुघरा कला बाग में आयोजित जनसभा में काफी भीड़ देखकर डिप्टी सीएम गदगद दिखे। उन्होंने भाजपा नेता एवं चेयरमैन रिंकू मणि के पति नीलमणि की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी ने कार्यक्रम को लेकर जो जिम्मेदारी नीलमणि को सौंपी थी। उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। इस धूप और गर्मी में काफी संख्या में मौजूद महिला व पुरुष को देखकर पूर्ण रूप से विश्वास हो गया कि लोकसभा संतकबीरनगर की सीट भाजपा की झोली जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed