फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना मोदी ने किया साकार : सांसद

Wed, 07 Jun 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
political news
मेंहदावल। नगर पंचायत के मंडरिया तिवारी वार्ड में भाजपा ने टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार किया। केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग, हर धर्म के लोगों के साथ गरीब, निराश्रित, मजलूम लोगों के विकास के सपने को साकार करने का कार्य किया। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर टिफिन चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द का वातावरण लोगों के बीच कायम हो रहा है। यही कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना समेत कई ऐसी योजनाएं केंद्र सरकार की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार जन अपेक्षा पर खरा उतर रही है। विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कभी उत्तर प्रदेश में अपराध उद्योग बन गया था, लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध का उद्योग दोनों बंद हो गया है, और भयमुक्त समाज की स्थापना का सपना साकार हुआ है। केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब मजलूम लोगों के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुनिधि योजना, अंत्योदय अन्न योजना ,प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ आईडी कार्ड समेत तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। जिसका लाभ हर पात्र को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हरिशंकर निषाद तथा संचालन भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय, अत्रि मुनि राय, अरुण सिंह, राजेश सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, जलधारी सिंह, चौधरी औरंगजेब, आशीष सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, संदीप तिवारी, दिवाकर सिंह, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed