फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police will tighten its grip on cyber criminals...will scrutinize horoscopes

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराधियों पर पुलिस कसेगी नकेल... खंगालेगी कुंडली

Mon, 30 Sep 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police will tighten its grip on cyber criminals...will scrutinize horoscopes
- साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को किया गया है प्रशिक्षित
विज्ञापन

- ठगी के तरीकों पर विशेष नजर रखेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण लेने के बाद पुलिस नए तरीके से साइबर अपराध पर लगाम कसने की तैयारी में है। पुलिस तकनीक का उपयोग करेगी। साथ ही उनकी कुंडली भी खोजेगी। हाल ही में साइबर क्राइम के विशेषज्ञों की टीम ने सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। अब पुलिस साइबर अपराधियों की कुंडली खंगालेगी। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जा रही ठगी की तरकीबों पर विशेष नजर रखेगी।
पुलिस की इस योजना से साइबर अपराधों में कमी आने की संभावना है। आम लोगों को इससे काफी फायदा होगा। पुलिस अब डिजिटल मार्केटिंग, वर्क फ्रॉम होम, टेलीग्राम फ्रॉड सहित अन्य प्रकार के साइबर फ्राॅड पर बारीकी से नजर रखेगी। साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेगी। एसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को साइबर अपराध पर लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जागरूक बनें... लालच में न फंसें और इनसे बचें
- ऑनलाइन जॉब या पार्ट टाइम जॉब का लालच देना।

- कमीशन का लालच देकर रुपये ट्रांसफर करवाना।

- क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर रुपये जमा कराना।

- टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग चैनल बनाकर निवेश करवाना।

- लाभ दिखाकर पैसे फर्जी बैंक खातों में जमा करवाना।

- प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा करवाना।

हेल्पलाइन पर करें शिकायत
साइबर फ्राॅड होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। ऑनलाइन फ्राड होने पर 24 घंटे से ज्यादा का समय गुजरने पर साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम के विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। पुलिस नए तरीके से साइबर अपराध पर लगाम लगाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है।
- सत्यजीत गुप्त, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed