{"_id":"600c72198ebc3e333554c686","slug":"police-will-be-check-on-duty-point-khalilabad-news-gkp382094142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांची जाएगी पुलिस कर्मियों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांची जाएगी पुलिस कर्मियों की उपस्थिति
विज्ञापन
जांची जाएगी पुलिस कर्मियों की उपस्थिति
बस्ती में तैनात चार पुलिस कर्मियों ने गोरखपुर में लूटपाट कर दागदार की विभाग की छवि
मौखिक अनुमति पर छुट्टी देने और ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने वालों की खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। वर्दी में असल पुलिस वालों ने गोरखपुर में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर विभाग की छवि को दागदार कर दिया है। लूटपाट करने वाले चार आरोपी पुलिस कर्मियों की बस्ती में तैनाती थी। इस घटना से उच्चाधिकारियों ने निगरानी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अब कार्यरत स्थलों पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी जांची जाएगी।
जिले में करीब 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती है। कुछ पुलिस कर्मियों की गोरखपुर एयरपोर्ट, गोरखनाथ मंदिर, बस्ती आईजी कार्यालय, एडीजी कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर संबद्धता रहती है। इसके साथ ही थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइंस और विभिन्न शाखाओं में तैैनाती है। मौखिक अनुमति पर छुट्टी देने और ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने की प्रवृत्ति भी तेजी पर है। कई थानों पर 80 से 100 पुलिस कर्मियों तक की तैनाती है। थाना प्रभारी और दीवान की निगरानी से कहीं पुलिस कर्मी बच न जाएं, इसको लेकर सतर्कता बढ़ाने की मुहिम शुरू हो गई है। एसपी की ओर से वेतन स्लिप से थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मियों का मिलान शुुरू करा दिया गया है। थाना प्रभारियों के वेतन पाने वाले पुलिस कर्मियों की मौजूदगी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पता चलेगा कि कोई अनुपस्थित तो नहीं है। इस नई व्यवस्था से अब कोई पुलिस कर्मी अपने सीनियर की नजर से बच नहीं पाएगा। इससे थानों, पुलिस लाइंस और विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मियों की वास्तविक स्थिति पता चलेगी। वैसे एसपी की ओर से कराई गई जांच में तीन ऐसे पुलिस कर्मी पाए गए, जो अवकाश पर गए हैं और उनकी छुट्टी भी खत्म है, लेकिन अभी तक वे लौटे नहीं है।
कोट
मौखिक अनुमति पर छुट्टी देने और ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने की प्रवृत्ति रखने वाले पुलिस कर्मियों को सुधार करना होगा। पुलिसकर्मियों के वेतन से मिलान कराया गया। इसमें सभी पुलिस कर्मी उपस्थित पाए गए। सिर्फ पूर्व में अवकाश गए तीन पुलिस कर्मी अभी तक वापसी नहीं किए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल आमद कराएं। प्रत्येक कर्मचारी की एसओ की जवाबदेही होगी। इसमें किसी स्तर पर सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
-डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी