फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police took the young man and woman living at home

Sant Kabir Nagar News: शादी करके घर रह रहे युवक-युवती को मुंबई ले गई पुलिस

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police took the young man and woman living at home
बखिरा (संतकबीरनगर)। मुंबई से बहला-फुसलाकर लाई गई युवती और उसके प्रेमी युवक को मुंबई पुलिस की टीम ने बखिरा पुलिस के सहयोग से शनिवार को पकड़ा। पुलिस टीम पहले दोनों को थाने ले गई। बाद में ट्रांजिट रिमांड हासिल कर दोनों को मुंबई लेकर चली गई।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र का रहने वाला युवक एक साल पहले मुंबई में कमाने गया था। कुर्ला में किराए का मकान लेकर रहता था। युवक पेंट-पॉलिश का काम करता था। पास की रहने वाली एक युवती से उसकी जान पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। रिश्ते मजबूत होने पर दोनों शादी करने का निर्णय लिया। युवती के परिवार के लोगों ने विरोध किया। युवक वहां से युवती के साथ दो माह पूर्व भागकर अपने घर आ गया।
विज्ञापन

युवक ने परिजनों की मदद से युवती से शादी कर ली। उसके बाद दोनों दंपती की तरह रहने लगे। उधर, युवती के परिजनों से पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद मुंबई की पुलिस टीम शनिवार को बखिरा थाने में पहुंची। युवती, युवक के घर मिली। पुलिस दोनों को साथ लेकर बखिरा थाने गई। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि मुंबई पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर युवक और युवती को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed