{"_id":"649880d3bd9fe238eb045036","slug":"police-suprintendent-inspection-khalilabad-news-c-7-1-219071-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसपी के निरीक्षण में वन स्टॉप सेंटर में मिली दो पीड़िताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसपी के निरीक्षण में वन स्टॉप सेंटर में मिली दो पीड़िताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त ने रविवार को वन स्टाप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के जरिये भेजी गई दो पीड़िताएं मौजूद मिलीं। उन्होंने उनसे बातचीत की।
एसपी ने वन स्टाप सेंटर पर मौजूद स्टाफ की स्थिति, पीड़िताओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट ऐड बाक्स की व्यवस्था, पीड़िता के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई के बारे में जाना।
उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्थायी आश्रय की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ पीड़िता को दैनिक उपयोग की वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाए। गुणवत्ता पूर्ण भोजन दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सेंटर में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं को जाना।