{"_id":"69c2d096c6ff24028b004a5b","slug":"police-seized-rs-33-lakh-during-vehicle-checking-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-148038-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 33 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 33 लाख रुपये
विज्ञापन
मेंहदावल। राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी से निकलकर बौरव्यास जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन से पुलिस ने 34 लाख 89 हजार 500 रुपये बरामद किए। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई।
सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह की अगुवाई में पूरे प्रकरण की जांच इनकम टैक्स विभाग व पुलिस के द्वारा की जा रही है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे मेंहदावल बौरव्यास मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध कार मौके से गुजरी। पुलिस ने उसे रोका तो उसमें बैठे तीन लोग भागने लगे। तीनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कार की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने नकदी जब्त करते हुए थाने ले आई। पूरे मामले की सूचना गोरखपुर इनकम टैक्स विभाग को दी गई। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर चंद्रमणि सिंह के नेतृत्व में एक टीम मेंहदावल थाने पहुंची, जिसके बाद बरामद रुपये की गिनती की गई। इसके साथ ही संदिग्धों से पैसे के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी तक नकदी किसकी है, क्यों ले जाया जा रहा था। इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ लोग वाहन चोर गैंग तो कुछ लोग किसी अन्य का पैसा बता रहे हैं।
विज्ञापन
000000000000000
33 लाख 89 हजार 500 रुपये नकदी वाहन जांच के दौरान बरामद हुई है। पुलिस व इनकम टैक्स विभाग पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक जांच में काफी बातें स्पष्ट नहीं हुई हैं। इनकम टैक्स विभाग व पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मेंहदावल