फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police Recruitment Exam: Case against Pradhan's two sons for giving unfair benefits to candidates

पुलिस भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने में प्रधान के दो पुत्रों पर केस

Mon, 19 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Case against Pradhan's two sons for giving unfair benefits to candidates
- एसओजी टीम प्रभारी के शिकायत पर थाना महुली पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- साॅल्व पेपर आसपास के परीक्षार्थियों को पैसा लेकर देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के चंद्रौटी ग्राम प्रधान के दो पुत्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी पर साॅल्व पेपर आसपास के परीक्षार्थियों को पैसा लेकर देने का भी आरोप है। एसओजी टीम प्रभारी सर्वेश राय की रिपोर्ट पर थाना महुली पुलिस ने दोनों भाईयों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओजी टीम प्रभारी सर्वेश राय और इंस्पेक्टर महुली को सूचना मिली कि ग्राम चंद्रौटी निवासी वर्तमान प्रधान चक्रधारी यादव के दोनों पुत्र अश्वनी यादव और अभिषेक यादव पुलिस भर्ती परीक्षा में कुछ अभ्यथियों से परीक्षा पेपर और उत्तीर्ण कराने में संलिप्त हैं। एसओजी और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के बाद चंद्रौटी गांव में छापा मारा।
विज्ञापन

प्रधान के छोटे बेटे अश्वनी यादव उर्फ बिट्टू को पुलिस टीम हिरासत में लेकर चली गई, जबकि दूसरा बड़ा भाई अभिषेक उर्फ मंटू फरार हो गया। इसके बाद एक बार दोबारा टीम गांव में पहुंची। वहां से एक अन्य आरोपी को कस्टडी में लिया। पूरे दिन पूछताछ में पड़ोसी युवक के संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद शनिवार देर शाम थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी यादव के मोबाइल फोन के चैटिंग में इस बात का खुलासा हुआ कि पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब आधा दर्जन अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर सौदा किया था। बड़े भाई अभिषेक उर्फ मंटू के साथ मिलकर परीक्षा में अभ्यर्थियों को नौकरी और प्रतियोगी पेपर दिलाने के नाम पर वसूली का गोरखधंधा चलाते थे।

एसओ ने बताया कि पकड़े गए अश्वनी उर्फ बिट्टू, अभिषेक उर्फ मंटू पुत्रगण चक्रधारी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत एसओजी टीम प्रभारी सर्वेश राय ने केस दर्ज कराया है। मामले में नामजद आरोपी अभिषेक उर्फ मंटू की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने और पूछताछ के बाद इस मामले में कुछ और जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed