फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police Recruitment Exam: 1,006 candidates skipped the exam on the first day.

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन 1006 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 09 Jun 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: 1,006 candidates skipped the exam on the first day.
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 के पहले दिन सोमवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 5088 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4082 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1006 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 80.23 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को पूरी तरह अलर्ट रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में सबसे अधिक 768 सीटों वाले संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, मगहर केंद्र पर दोनों पालियों में 618 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 150 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कुल मिलाकर 1006 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।
-----------
दोनों पालियों में उपस्थिति का आंकड़ा
कुल परीक्षा केंद्र : 8
कुल सीटें : 5088
उपस्थित अभ्यर्थी : 4082
अनुपस्थित अभ्यर्थी : 1006
कुल उपस्थिति : 80.23%
कुल अनुपस्थिति : 19.77%
---------------
सीसीटीवी की निगरानी व पुलिस सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
पहली पाली में 2544 में से 2041 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 2544 में से 2041 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में उपस्थिति प्रतिशत समान रूप से 80.23 प्रतिशत रहा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी और पुलिस की सघन व्यवस्था के बीच पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई।
---------------------
अभ्यर्थियों को बस पकड़ने में हुई परेशानी
पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खलीलाबाद के मेंहदावल बाइपास रोड पर अभ्यर्थी खड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद बसें मिलती थीं। सड़क पर जो भी बसें आती थीं, वह पहले से भरी हुई आती थीं। इस कारण उन्हें काफी देर तक धूप में इंतजार करना पड़ता था। यहां बस्ती सहित अन्य जनपदों के अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए जाने के लिए परेशान रहे।
---------------------
जिन अभ्यर्थियों ने अच्छे से तैयारी की है, उनके लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं रहा, गणित से पूछे गए प्रश्न थोड़ा कठिन जरूर आए थे। जिन अभ्यर्थियों ने होमगार्ड परीक्षा दिया है, अपेक्षा यह प्रश्न पत्र थोड़ा सरल था।

- सोनू यादव
---------

पेपर में अच्छे प्रश्न आए थे। इतिहास और संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, गणित और जरनल नाॅलेज से जुड़े प्रश्न थोड़ा कठिन लग रहे थे, लेकिन फिर भी पेपर ठीक रहा।
-अखिल चौधरी

--------
पेपर बहुत ही अच्छा था। जनरल नॉलेज, रिजनिंग, हिंदी से प्रश्न ज्यादा पूछे गए थे। गणित से जो प्रश्न आए थे वह तैयारी के हिसाब से थोड़ा कठिन थे।
-अनुराग त्रिपाठी

---------
रिजनिंग और हिंदी साहित्य से प्रश्न ज्यादा पूछे गए थे। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे। फिर भी पेपर ठीक रहा। अभ्यर्थियों के लिए अच्छी तैयारी आवश्यक है।
-प्रदीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed