{"_id":"6390d588d501da173a15fd40","slug":"police-picked-up-five-suspects-khalilabad-news-gkp460097459","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच संदिग्धों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
पांच संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और आबकारी की संयुक्त टीम ने शहर से पांच संदिग्धों को उठाया है। संदिग्धों से पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोगों की संख्या पांच है। सर्विलांस टीम ने किसी संदिग्ध नंबर को ट्रेस किया था। उसी के बाद पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस टीम के हाथ 100 से अधिक शराब की बोतलों के ढक्क्न और रैपर लगे हैं। उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पुलिस टीम बड़े अवैध शराब के रैकेट का पर्दाफाश कर सकती है।
पूछने पर जिला आबकारी अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं। जांच चल रही है। जबकि कोतवाल सर्वेश राय कुछ भी बताने से बचते रहे। संवाद