{"_id":"65ad87913bf70a5850062134","slug":"police-on-highway-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8723-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे बंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे बंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
Mon, 22 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर रूट डायवर्जन का निरीक्षण करते एडीजी जोन। स्रोत पुलिस विभाग
एडीजी जोन ने रूट डायवर्जन का जाना हाल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए शनिवार की शाम से ही रूट डायवर्जन कर दिया गया। बस्ती की तरफ कोई वाहन नहीं जाने पाए। वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से घुमा दिया गया। इधर, वाहन न मिलने से मेंहदावल बाईपास पर यात्री परेशान रहे। हाईवे पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे और वाहनों पर नजर रख रहे थे। हालांकि, कोई वाहन नहीं चलने पाए।
मगहर के दुर्गा मंदिर से रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों को मंदिर से बखिरा, बांसी होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। हालांकि, यह रूट डायवर्जन 15 जनवरी से ही लागू है। लेकिन, शनिवार की शाम को सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे यात्री परेशान हुए।
मेंहदावल बाईपास पर बस्ती की तरफ जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। हालांकि, गोरखपुर जाने के लिए वाहन मिले। मेंहदावल बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहे संदीप, रुक्मिणी और रजनीश ने बताया कि हरैया जाना था, पर कोई वाहन नहीं मिल रहा है। अब वापस जा रहे हैं। मंगलवार को यात्रा की जाएगी। इसी तरह से कई लोगों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी।
विज्ञापन
इधर, एडीजी जोन गोरखपुर डाॅ. केएस प्रताप और एसपी सत्यजीत गुप्त ने एनएच पर किए गए रूट डायवर्जन को देखा। मगहर दुर्गा मंदिर, मेंहदावल बाईपास, कांटे व टेमा रहमत चौराहे पर भ्रमण कर निरीक्षण किया।
एडीजी ने रूट डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी शशि शेखरसिंह, सीओ दीपांशी राठौर, सीओ ब्रजेश सिंह, यातायात प्रभारी परमहंस समेत अन्य मौजूद रहे।