{"_id":"572e35864f1c1b0f7e5cd373","slug":"police-officials-listened-businessmen-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियों ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियों ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने व्यापारियों के साथ संवाद बनाकर कार्य करने की पहल की है। इसके तहत शनिवार को खलीलाबाद के एक होटल में पुलिस-व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया और निस्तारण कराने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी की व्यवस्था करने की मांग किया। व्यापारियों ने कहा किक शहर के व्यस्ततम मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ग्राहकों को मजबूरी में दुकानों के सामने वाहन खड़ा करना पड़ता है। इस स्थिति में पुलिस वाहन द्वारा वाहनों को उठाकर ले जाना उचति नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि मुखलिसपुर रोड से बैंक चौराहा तक डिवाइडर हटाकर पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
डिग्री कालेज बाईपास स्थित नवीनमंडी के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए वहां पर पुलिस चौकी स्थापित कराई जाए। व्यापारियों ने मांग किया कि टैक्सियों को विधियानी मोड पर बने स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए,ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सीओ आरके सिंह, अमित जैन, सुधीर जैन, पवन जायसवाल, श्रवण अग्रहरि, परवेज अहमद, आकाश जायसवाल, देवेश चड्ढा, मुकेश जायसवाल, शिव कुमार यादव, राम कुमार सिंह, प्रिंस वर्मा, आशा अल्लाह, विकास गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बनर्जी लाल अग्रहरि, निरंजन लोहिया, रवि उदय पाल आदि लोग उपस्थित रहे।