फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police nabbed four inter-district pickpockets, recovered Rs 10,000 cash and a bike.

Sant Kabir Nagar News: चार अंतर्जनपदीय टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा, 10 हजार नकदी और बाइक बरामद

Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police nabbed four inter-district pickpockets, recovered Rs 10,000 cash and a bike.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार अतर्जनपदीय टप्पेबाजाें को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 हजार रुपये नकद और एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई कोतवाली खलीलाबाद व जिले की एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा की गई है। यह शातिर टप्पेबाज गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद के मड़या, अचकवापुर निवासी दीनानाथ मिश्र ने गत चार सितंबर को कोतवाली खलीलाबाद में सूचना दी कि गत 27 अगस्त को तीन अज्ञात लोगों के द्वारा उनको धोखा देकर उनका 40 हजार रुपये ले लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम इस मामले के खुलासे में जुट गई। मलोरना स्थित नहर की पुलिया के पास एसओजी और कोतवाली खलीलाबाद की संयुक्त टीम ने चार लोगों को देखा और उनकी संदिग्ध स्थितियों को देखकर उनकी घेरेबंदी की। यह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने उनको धर दबोचा। उन लोगों के पास से एक बाइक व 10 हजार नकद बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग साथ में मिलकर पाकेटमारी और टप्पेबाजी करते हैं। दीनानाथ के साथ टप्पेबाजी उन्हीं लोगों ने की थी। जबकि रेकी उसके एक अन्य मित्र ने की थी। इसके बाद बातों में उलझाकर उनके साथ टप्पेबाजी कर ली गयी। उस टप्पेबाजी का 10 हजार रुपया अभी बचा हुआ है। उनकी टप्पेबाजी का केंद्र गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिले हैं, जहां वह घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इन चार शातिर टप्पेबाजों को दबोचा गया
जिन चार शातिर टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा उनमें गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिक्टौर निवासी अब्दुल हमीद, कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलेकजाकपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा त्रिलोकपुर निवासी अरबाज शाह और महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र के गौतमबुद्धनगर वार्ड निवासी विरेंद्र विश्वकर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed