फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police launched an anti-encroachment drive.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police launched an anti-encroachment drive.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। एसपी के निर्देश पर महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक मार्गों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के सामने सड़क पर सामान फैलाकर बेचने और आवागमन में बाधा बन रहे ठेला-वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित दुकानदारों और व्यापारियों को समझाते हुए भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। एसओ ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। जाम लगने से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को भी मौके पर पहुंचने में देरी होती है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ता सबका है, इसकी सुरक्षा और सुगमता भी हम सबकी जिम्मेदारी है। फुटपाथ या सड़क पर कब्जा करना गलत है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed