फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police has solved the Aman murder case in Sant Kabir Nagar. Two accused have been arrested

अमन हत्याकांड: जमीनी विवाद में दोस्त बना कातिल,तड़पा-तड़पा कर ऐसे ली थी जान- शव को बोरे में भरकर फेंका था

Sun, 13 Apr 2025 04:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

उस्का खुर्द गांव के आगे जाते समय अमन के ई रिक्शा को रोकवाया तथा उसे आगे के गांव पहुंचाने के लिए कहा। वहां जाते हुए रास्ते में उसने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकवाया। इस दौरान अमन भी उतरकर पेशाब करने लगा। तब तक रोहित बाइक से आ गया। उसने पीछे से अमन के सिर पर चौकोर राड से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Police has solved the Aman murder case in Sant Kabir Nagar. Two accused have been arrested
गिरफ्तार हत्यारोपी रोहित और हरिकेश( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैरमपुर निवासी ई रिक्शा चालक अमन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या ई रिक्शा चालक के विपक्षी रवि तथा उसके दोस्त ने मिलकर की थी। यह दोनों हत्यारे ई रिक्शा चलाते थे। बैरमपुर गांव का निवासी ई रिक्शा चालक अमन संदिग्ध परिस्थितियों में 10 फरवरी को गायब हो गया था। उसका ई रिक्शा 11 फरवरी को महुली थानाक्षेत्र के गोड़ही के पास लावारिश अवस्था में मिला था।

विज्ञापन


मामले में 11 फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी तथा 17 फरवरी को गांव के ही निवासी विपक्षी ओम प्रकाश, जय प्रकाश, श्याम व रोहित उर्फ रवि पुत्रगण स्व बसंतलाल के उपर अपहरण का केस दर्ज किया था। इसके बाद 23 मार्च को महुली थानाक्षेत्र के तामा खास पुलिया के पास सरयू नहर में बोरे में रखा एक शव बरामद किया गया। शव के दो टुकड़े हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान ई रिक्शा चालक अमन के रुप में की थी। चूंकि शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। इसलिए पुलिस ने शव की पहचान के लिए परिजनों के साथ लाश का डीएनए सैम्पल मैच कराने के लिए भेजा। वहीं, इस मामले की छानबीन में भी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विपक्षियों से पांच चक्रों में पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने विपक्षी रोहित उर्फ रवि से भी पूछताछ की। रोहित ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। इसी दौरान सर्विलांस के जरिए रोहित के एक मित्र हरिकेश सिंह उर्फ मान सिंह, निवासी कटाई, थाना कोतवाली का भी नाम प्रकाश में आया, जो ई रिक्शा चलाता था।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि 10 फरवरी को उसने हरिकेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उस्का खुर्द गांव के आगे जाते समय अमन के ई रिक्शा को रोकवाया तथा उसे आगे के गांव पहुंचाने के लिए कहा।

वहां जाते हुए रास्ते में उसने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकवाया। इस दौरान अमन भी उतरकर पेशाब करने लगा। तब तक रोहित बाइक से आ गया। उसने पीछे से अमन के सिर पर चौकोर राड से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इसके बाद उसके शव को बोरे में बांधकर उसी के ई रिक्शे से ले जाकर नहर में ईंट बांधकर फेंक दिया। इसके बाद उसके ई रिक्शा को ले जाकर महुली क्षेत्र के गोड़ही में लावारिश हालत में खड़ा कर दिया। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed