{"_id":"5e52b97d8ebc3ef40065af2e","slug":"police-detained-suspect-khalilabad-news-gkp342277849","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली पुलिस ने शनिवार की देर रात छितही गांव में छापा मारकर बिना नंबर की कार एवं एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। थाने में युवक से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए।
बिहार प्रांत के रहने वाले कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में छितही गांव में ठहरने की सूचना पुलिस को मिली। शनिवार की देर शाम एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर बिना नंबर की लग्जरी कार को पुलिस ने थोड़ी दूर से बरामद किया। ग्रामीणों की मानें तो इस दौरान कुछ साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए चकमा देकर भाग गए। पुलिस इस बात की खारिज कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छितही गांव से एक संदिग्ध बिहारी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। बगैर नंबर की मिली कार के चेसिस नंबर से वाहन स्वामी से संपर्क किया गया है, जो गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं। कागजात प्रस्तुत करने की बात कही गई है। अभी पूछताछ हो रही है। इसके बाद ही वह कुछ बता सकते हैं।