{"_id":"63b4430e98759f60af510621","slug":"police-came-from-sonepat-in-search-of-girl-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: युवती की तलाश में सोनीपत से आई पुलिस, आरोपी युवक के घर बंद मिला ताला, खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: युवती की तलाश में सोनीपत से आई पुलिस, आरोपी युवक के घर बंद मिला ताला, खाली हाथ लौटी
Tue, 03 Jan 2023 09:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, संत कबीर नगर
अमर उजाला संवाद, संत कबीर नगर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
सोनीपत पुलिस के साथ थाने के पुलिस कर्मियों को बताए गए आरोपी युवक के पते पर भेजा गया, लेकिन आरोपी के घर में ताला बंद मिला। जिसकी वजह से सोनीपत पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत की पुलिस मंगलवार को युवती की तलाश में संतकबीरनगर पहुंची। जहां महुली पुलिस की मदद से सोनीपत पुलिस आरोपी युवक के गांव गई,लेकिन आरोपी के घर में ताला बंद था। पुलिस टीम को युवती नहीं मिली। इधर युवती से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सोनीपत की युवती खुद की मर्जी से युवक से शादी करने और साथ आने की बात कहती सुनी जा रही है।
विज्ञापन
एसओ महुली संतोष मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत की पुलिस थाने पर आई। पुलिस टीम बताई कि सोनीपत की एक युवती को महुली क्षेत्र के एक गांव का युवक भगा कर लाया है। उसी युवती की तलाश में सहयोग की मांग की। सोनीपत पुलिस के साथ थाने के पुलिस कर्मियों को बताए गए आरोपी युवक के पते पर भेजा गया, लेकिन आरोपी के घर में ताला बंद मिला। जिसकी वजह से सोनीपत पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन
इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती कहती सुनी जा रही है कि उसने अपनी मर्जी से संतकबीरनगर के युवक के साथ आर्य मंदिर में शादी की है। जबकि उसके परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं है। युवक भी शादी किए जाने की बात कहता सुना जा रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन